{"_id":"66b7b6cf0b24b2079604d336","slug":"take-action-by-confiscating-private-ballast-lying-on-the-roadside-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-122318-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क किनारे पड़ी निजी गिट्टी जब्त कर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क किनारे पड़ी निजी गिट्टी जब्त कर करें कार्रवाई
Sun, 11 Aug 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने राजस्व वाद एवं वसूली के संबंध में बैठक की। इस बीच डुमरियागंज क्षेत्र के खीरा मंडी के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला व बच्ची की मृत्यु होने पर सभी उपजिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सड़क के किनारे अवैध रूप से गिट्टी, मोरंग, बालू आदि रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सामानों को जब्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि मॉडल शाप के आस पास अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी होती हैं। समस्त तहसीलों में प्राइवेट बस अड्डा के लिए जमीन चिह्नित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि 10 से 12 बजे तक तहसील में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराएं। राजस्व वादों की सुनवाई में प्रगति ठीक न होने पर निर्देश दिया कि प्रत्येक 10 दिन में कोर्ट में 50 वादों की सुनवाई से कम नहीं होनी चाहिए, एक दिन में कम से कम पांच वादों की सुनवाई कर निस्तारण करायें। धारा 80 के प्रकरण की समीक्षा शासन स्तर पर होती है कोई भी प्रकरण 45 दिन से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान एडीएम उमाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन