{"_id":"6a5147b301b0f590bc06ae38","slug":"swimmers-preparing-for-the-state-level-swimming-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161094-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए तैयार हो रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए तैयार हो रहे खिलाड़ी
Sat, 11 Jul 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता के ट्रायल करते तैराकी। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल में सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले चयनित तैराकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक खिलाड़ियों की तकनीक, गति और स्टेमिना सुधारने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अजय निषाद, राहुल, उमेश कृष्णा, आरव जायसवाल, शुभम जोशी और अभिषेक मिश्रा समेत अन्य तैराक शामिल हैं। सभी खिलाड़ी तरणताल में नियमित अभ्यास कर अपनी तैयारी को मजबूत कर रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को तैराकी की विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ प्रतियोगिता के दौरान समय प्रबंधन, बेहतर स्ट्रोक और शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए अभ्यास कराया जा रहा है। खिलाड़ियों का लक्ष्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया है। चयनित खिलाड़ी सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और फिटनेस बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।