फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Swim in the river when the rain village people

बारिश में नदी तैरकर गांव जाते हैं लोग

Sun, 05 Feb 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Swim in the river when the rain village people
सोनपुर से गजरहवा के बुधियारी नाला पर पुल नहीं होने से हो रही दिक्कत। - फोटो : अमर उजाला
बर्डपुर। दर्जन भर गांव आज भी ब्लॉक मुख्यालय से कटे हुए हैं, बावजूद इसके बुधियारी नाले पर पुल का निर्माण नहीं हुआ। चुनाव के वक्त यहां पुल बनवाने का मुद्दा पिछले डेढ़ दशक से उछाला जा रहा है, पर जीत हार तय होते ही यहां की जरूरत पर नेताओं का ध्यान नहीं जाता। बुधियारी नाले पर पुल न होने के कारण दो दर्जन गांव के लोग ब्लॉक मुख्यालयों पर जाने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं पर समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन

बर्डपुर-महापाली मार्ग के पीछे स्थित सोनपुर गजरहवां मार्ग की पक्की सड़क बेकार पड़ी है क्योंकि बुधियारी नाले पर पुल नहीं है। गर्मी के मौसम में पानी कम होने के कारण लोग नाले को पार कर जाते हैं पर बरसात के समय में यहां नाव से ही एक छोर से दूसरी छोर तक आवागमन होता है। पुल के न होने से गजरहवां, सिसवां ग्रांट, ककरहवां, बेलबनवा, कोइलहवां, सोहांस, महदेवा बाजार सहित दो दर्जन गांव के लोग जिला मुख्यालय आने के लिए पंद्रह किमी की दूरी तय करते हैं, वहीं बर्डपुर जाने के लिए 25 किमी की यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पुल बनने से यहां के लोगों को दोनों कस्बों में आने-जाने के लिए दूरी कम होगी। पुल बनवाने के लिए हर चुनाव में वादे होते हैं पर आज तक पुल की कमी इस नाले पर बनी हुई है। गजरहवां निवासी शंकर देव चौबे का कहना है कि पुल की कमी के कारण लोगों को आने जाने में काफी समस्या उठानी पड़ती है। आवागमन के निजी साधन न हों तो काफी कठिनाई है लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। पिछौरा निवासी अब्दुल मोबिन कहते हैं कि हर चुनाव में वादों के सहारे नेता वोट लेते हैं कि पुल बन जाएगा। चुनाव खत्म होते ही राजनीति वीआईपी गाड़ियों तक सिमट कर रह जाती है। यहां के लोगों की फिक्र नेताओं को नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवां ग्रांट के पूर्व प्रधान मकसूद का कहना है कि पुल के निर्माण के लिए शासन प्रशासन स्तर तक पत्र भेजे गए पर समस्या का निदान नहीं है। पुल बनवाने को लेकर कई बार वार्ता भी हुई। गुजरपुरवा के राममिलन का कहना है कि इस बार चुनाव में वोट देते वक्त यह ध्यान दिया जाएगा कि किसने अपने वादे पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed