{"_id":"60d0c2f78ebc3e348d21cd2b","slug":"suspicious-death-of-vegetable-seller-siddharthnagar-news-gkp3989694150","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले सब्जी बिक्रेता की संदिग्ध हाल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकले सब्जी बिक्रेता की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी विक्रेता की संदिग्ध हाल में मौत
सदर थानाक्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव पास खेत में मिली लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थानाक्षेत्र के गोवर्धपुर गांव के पास खेत में एक सब्जी विक्रेता की लाश मिली। लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। वह रविवार देर शाम फेरी लगाकर घर पहुंचा था और किसी काम से बाहर निकला था। वहीं घटना स्थल का एसपी और सीओ ने भी निरीक्षण किया।
मोहाना थानाक्षेत्र के बेल्टीकर गांव निवासी रामचंद्र (40) साइकिल से फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम को सब्जी बेचकर वह घर लौटा और पत्नी को रुपये दिया। इसके बाद थोड़ी देर में आने की बात कहते हुए घर से निकल गया। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई खबर नहीं मिली। सोमवार को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर सदर थानाक्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव के सिवान में लोगों ने रामचंद्र की लाश देखी। उसके गले पर काले धब्बे का निशान मिला। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उधर एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी, सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह, एसओ सदर केडी सिंह भी मौक पर पहुंच गए। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ केडी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।