{"_id":"5fca5f168ebc3ecfa0668716","slug":"suspected-young-man-s-recent-death-siddharthnagar-news-gkp3756218104","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हाल में मौत, शव घर पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हाल में मौत, शव घर पर मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की संदिग्ध हाल में मौत
खेसरहा थानाक्षेत्र के कोहड़ी गांव की घटना
गले पर निशान मिलने से ग्रीमण जता रहे हत्या का संदेह
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। खेसरहा थानाक्षेत्र के गांव कोहड़ी निवासी गंगोत्री (40) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव बिस्तर पर पाया गया। गले पर निशान मिलने से ग्रामीणों ने संदेह जताया कि गला कसकर उसकी हत्या की गई होगी। पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच करने की बात कह रही है।
गांववालों के अनुसार गंगोत्री शराब पीने का आदी था। रोजाना शराब पीकर घर पहुंचता था। इस कारण घर में कलह भी होती थी। पत्नी रंभा के अनुसार गंगोत्री बृहस्पतिवार की रात नशे में धुत होकर घर आया और खाना खाने के बाद सो गया। पति अक्सर सुबह जल्दी उठ जाता था, शुक्रवार की सुबह समय पर नहीं उठा तो रंभा उसे जगाने पहुंची। गंगोत्री मृत हाल में पड़ा था, यह देखकर रंभा शोर मचाते हुए बाहर भागी। थोड़ी देर में गांववाले एकत्र हो गए, गले पर नीले रंग का निशान देखकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची खेसरहा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस बाबत एसएचओ खेसरहा प्रदीप ने बताया कि पीएम में जो भी तथ्य आएगा उसके आधार पर जांच की जाएगी। वहीं गांव के प्रह्लाद ने बताया कि गंगोत्री का पिता घिसियावन मानसिक रूप से कमजोर है। शराब पीने के कारण दंपती में अक्सर लड़ाई होती थी। गंगोत्री के दो बेटे ओर चार बेटियां हैं।