फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Suspected teenager, death under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी किशोरी, मौत

Tue, 02 May 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Suspected teenager, death under suspicious circumstances
death - फोटो : amar ujala
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के हरिवंशपुर चौकी के ठोठरी बाजार में मंगलवार को एक किशोरी संग्दिध परिस्थितियों में झुलस गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के ठोठरी बाजार निवासी खैरुन्निशा उर्फ रानिया (14) पुत्री असलम मंगलवार की सुबह घर में अकेली थी। लोगों के मुताबिक परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक आग लगने से किशोरी झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक किशोरी को आग से बचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इस बीच किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी हरिवंशपुर शिवकुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed