{"_id":"6a36cd61d0f2616b5f00b411","slug":"survey-for-pradhan-mantri-awas-yojana-begins-hope-for-permanent-homes-kindled-among-the-poor-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160090-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे शुरू, गरीबों में जगी पक्के घर की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे शुरू, गरीबों में जगी पक्के घर की उम्मीद
Sat, 20 Jun 2026 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर। विकास खंड बर्डपुर की कई ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे और पात्रता जांच का कार्य शुरू हो गया है। इससे कच्चे और झोपड़ीनुमा मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों में पक्का आवास मिलने की उम्मीद जगी है।
ग्राम पंचायत सिंहोरवा बुजुर्ग और बर्डपुर-4 में ग्राम पंचायत सचिव अजहरुद्दीन की ओर से आवास सूची के आधार पर घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान आवासहीन एवं कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की स्थिति का आंकलन कर पात्रता सूची तैयार की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से कई जरूरतमंद परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रह गए थे। ऐसे में सर्वे शुरू होने से उनमें फिर से उम्मीद जगी है कि उन्हें भी योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
बताया गया कि विकास खंड की अन्य ग्राम पंचायतों में भी सचिवों की ओर से सर्वे और पात्रता की जांच का कार्य किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम पंचायत सचिव अजहरुद्दीन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद गरीब परिवारों को ही दिया जाता है। इसी उद्देश्य से घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है ताकि वास्तविक लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।