{"_id":"60c8e1d78ebc3e2d9b1b5541","slug":"sugarcane-farmers-will-fill-online-declaration-form-siddharthnagar-news-gkp398229654","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन घोषणा पत्र भरेंगे गन्ना किसान, सर्वे टीम करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन घोषणा पत्र भरेंगे गन्ना किसान, सर्वे टीम करेगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन घोषणा पत्र भरेंगे गन्ना किसान
किसानों के घोषणा पत्र का सर्वे से मिलान होने के बाद निर्धारित होगा सट्टा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। गन्ना किसान अब ऑनलाइन घोषणा पत्र भरेंगे। इससे पहले किसानों की ओर से मैन्युअल ही घोषणा पत्र भरा जाता था। किसानों के घोषणा पत्र का सर्वे से मिलान होने के बाद ही सट्टा निर्धारित होगा। गन्ना विभाग ने ऑनलाइन किसानों से घोषणा पत्र भरवाने की तैयारी शुरू कर दी है।
डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के अलावा विभिन्न इलाकों में गन्ने की खेती करने वाले किसान अपना घोषण पत्र वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरेंगे। किसानों को ऑनलाइन घोषणा पत्र के साथ अपने अभिलेख अपलोड करने होंगे। किसान को पहचान के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करनी होगी। गन्ना क्षेत्रफल कितनी पेड़ी, कितना पौधा, कितनी जमीन भी भरा जाएगा। पहले किसान घोषणा पत्र को ऑनलाइन नहीं भरते थे। पहली बार सभी किसानों द्वारा भरे गए ऑनलाइन घोषणा पत्र की जांच सर्वे टीम द्वारा की जाएगी। जिन किसानों का घोषणा पत्र सभी आवश्यक अभिलेख सहित अपलोड नहीं होगा उनका सट्टा संचालित नहीं होगा। किसानों को समय से अपना सट्टा संचालित कर निर्बाध रूप से गन्ना आपूर्ति करने में कोई कठिनाई न हो इसके लिए समय से ऑनलाइन घोषणा पत्र भरें। ऐसा माना जा रहा है कि ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने से कुछ किसानों को दिक्कत हो सकती है। हालांकि विभागीय जिम्मेदारों का दावा है कि ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने में किसानों का क्षेत्रीय सुपरवाइजर पूरी मदद करेंगे। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने बताया कि इस बार गन्ना किसानों से ऑनलाइन घोषणा पत्र भरवाए जाने की कवायद चल रही है। संबंधित किसानों के समस्याओं के निस्तारण में क्षेत्रीय सुपरवाइजरों को मदद के लिए निर्देशित किया गया है। जिससे किसानों को कोई भी असुविधा ना हो सके।