फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Students will keep pace with technology through new virtual lab

Siddharthnagar News: नए वर्चुअल लैब से विद्यार्थी तकनीक संग करेंगे कदमताल

Fri, 16 Feb 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 16 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Students will keep pace with technology through new virtual lab
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के विज्ञान संकाय में वर्चुअल लैब बनाया गया है। इसमें 40 नए कंप्यूटर रखे गए हैं। कंप्यूटर से विद्यार्थी दुनिया के नित नए खोज व अनुसंधानों के लिए जानकारी पा सकते हैं। कंप्यूटर लैब का उद्घाटन बृहस्पतिवार को किया गया। विद्यार्थी अब लैब में बैठ कर पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब में नवीन और उन्नत टेक्नोलॉजी के 40 कंप्यूटर रखे गए हैं। इससे विघार्थी कृत्रिम आभासी वातावरण में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान व गणित के विषय में ऑनलाइन माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं। कंप्यूटर लैब से विद्यार्थी कंप्यूटर से संबंधित प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखने में भी मदद मिलेगी। विघार्थी नई चीजों की खोज भी कर सकते हैं। साथ ही दूसरे देशों के अनुसंधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लैब में एक साथ 40 विद्यार्थी बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। लैब पूरी तरह से आधुनिक है।
विज्ञापन

पूरा कैंपस वाई-फाई से लैस है। कंप्यूटर लैब बनने से विद्यार्थी रिसर्च के लिए ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही विदेशों के विश्वविद्यालयों के थिसिस और किताबों को ऑनलाइन और डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं। हम विश्वविद्यालय को नवीन टेक्नालॉजी से युक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed