फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Students will also study environment along with art and music

Siddharthnagar News: कला व संगीत के साथ पर्यावरण का भी अध्ययन करेंगे छात्र

Sat, 12 Apr 2025 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students will also study environment along with art and music
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में नए सत्र से तीन और विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। इससे जिले के छात्र-छात्राओं को अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इन कोर्स के शुरू होने से छात्रों को रोजगार के लिए भी बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। जो जिले सहित नेपाल के युवाओं को भी एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय नेपाल बाॅर्डर के समीप स्थित होने से जिले के साथ नेपाल के छात्र-छात्राएं भी पढ़ाई करने के लिए आते हैं। विश्वविद्यालय में कई कल्चरल विषयों की भी पढ़ाई होती है, लेकिन अब तीन प्रमुख विषयों की और पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इनकी पढ़ाई शुरू होने से छात्रों को डिग्री के साथ ही एक रोजगार का भी अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय में पर्यावरण, संगीत व आर्ट पेंटिंग की पढ़ाई नए सत्र से शुरू होगी। जो छात्रों के लिए एक नई रूचिकर विषय के रूप में रहेगी। वर्तमान समय के में युवा पढ़ाई में भी रुचि के अनुसार विषयों का चयन करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कई ऐसे छात्र भी होते है, जो कला संगीत के शौकीन होते हैं, जिसकी पढ़ाई के लिए छात्र अन्य शहरों में जाते थे, लेकिन अब इन विषयों की पढ़ाई सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में ही कराई जाएगी, जिससे युवाओं को शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

पर्यावरण वर्तमान समय में एक सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है, ऐसे में इन विषय की पढ़ाई शुरू होने से जिले के युवाओं को इसका ज्ञान होने के साथ जिले में पर्यावरण को लेकर भी कार्य कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed