{"_id":"610977968ebc3ec20746ba00","slug":"students-were-shocked-to-get-good-marks-siddharthnagar-news-gkp404295962","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए अच्छे अंक मिलने पर झूम उठे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए अच्छे अंक मिलने पर झूम उठे विद्यार्थी
विज्ञापन
सीबीएसई की 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद एक स्कूल में शिक्षकों के साथ खुशी जाहिर करते छात्र?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए अच्छे अंक मिलने पर झूम उठे विद्यार्थी
सिद्धार्थनगर। सीबीएसई की 10वीं का परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। अच्छे अंक मिलने से विद्यार्थी झूम उठे। अधिकतर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखी। शिक्षक और अभिभावकों ने विद्यार्थियों को मिठाइयां खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के अनुश्रव बाजपाई ने 96.20 प्रतिशत तो सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के अभितेश शुक्ल 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने-अपने विद्यालय के टॉपर बने। सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं का परीक्षा फल घोषित होने के बारे में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को जानकारी मिली थी।
रिजल्ट दोपहर में पोर्टल पर दिखने की जानकारी होने पर विद्यार्थी सुबह से ही परिणाम जानने के लिए उत्सुक थे। दोपहर में पोर्टल खुला और परिणाम जारी हो गया। मोबाइल फोन और अन्य माध्यम से बच्चों ने परिणाम देखा। परिणाम आने के बाद विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।