फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Students learn about industrial chemical processes

Siddharthnagar News: छात्रों ने औद्योगिक रासायनिक प्रक्रियाओं को जाना

Sat, 12 Apr 2025 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students learn about industrial chemical processes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के रसायन विभाग के छात्रों को औद्योगिक रासायनिक प्रक्रियाओं, विशेष रूप से एथेनॉल उत्पादन की तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए शनिवार को शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। छात्र शिक्षकों के साथ एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण गोरखपुर के सहजनवां स्थित इंडिया ग्लायकोल्स लिमिटेड के एथेनॉल संयंत्र का दौरा किया।
संयंत्र प्रबंधन ने छात्रों को एथेनॉल निर्माण की विभिन्न प्रक्रिया जैसे कच्चे माल की तैयारी, किण्वन, आसवन व शुद्धिकरण की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने हरित ईंधन के रूप में एथेनॉल की उपयोगिता, पर्यावरणीय प्रभाव पर भी जानकारी साझा की। भ्रमण के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक दौरे छात्रों की सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव में बदलने में अत्यंत सहायक होते हैं। इससे उन्हें भविष्य में अनुसंधान एवं उद्योग में बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

छात्रों ने भी इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए संयंत्र के संचालन, पर्यावरणीय सुरक्षा मानकों एवं नवीनतम तकनीकों के बारे में कई प्रश्न पूछे। जिनका उत्तर संयंत्र अधिकारियों ने विस्तार से दिया। शैक्षणिक भ्रमण में विभाग के प्रो. एसके श्रीवास्तव, डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ आजाद कुमार ने भी छात्रों को रसायन संयंत्र की जानकारी दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed