फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   students get good education

Siddharthnagar News: विद्यार्थी अच्छी शिक्षा हासिल करें

Fri, 21 Feb 2025 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
students get good education
नैतिक मूल्यों में आई गिरावट कारण एवं निवारण विषय पर निबंध लिखते एनएसएस के छात्र-छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से आयोजित शिविर में शुक्रवार को नैतिक मूल्यों में आई गिरावट कारण एवं निवारण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता के बाद एनएसएस से जुड़े विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. अष्टभुजा पांडेय ने बताया कि आप सभी अच्छी शिक्षा हासिल करें। इससे आप नैतिकवान व चरित्रवान बन सकते हैं।

शिक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि एनएसएस से जुड़े बच्चों में देशप्रेम की भावना काफी मजबूत होती है। यह बच्चे प्रायः दैविक आपदाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। यह इनके मन में देश व देशवासियों के प्रति प्रेम के चलते ही संभव है। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पवन कुमार पांडेय ने कहा कि एनएसएस से जुड़े बच्चों में पर्यावरण संरक्षण व साफ-सफाई के प्रति मजबूत इच्छाशक्ति होती है।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. नूरुल हसन, डाॅ. अंबिकेश्वर त्रिपाठी, डाॅ. लाल बहादुर यादव, राम अंजोर प्रजापति, डाॅ. विवेक त्रिपाठी, अंकित चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed