{"_id":"5aeb49784f1c1b64098b7f97","slug":"students-face-road-problam-everday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान हथेली पर रख स्कूल जा रहे नौनिहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान हथेली पर रख स्कूल जा रहे नौनिहाल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 03 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
सोहना-बिजौरा मुख्य मार्ग से पटखौली माफी गांव जाने वाला मार्ग दलदल में तब्दील।
- फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। गांव और स्कूल तक आने जाने वाले रास्तों को सुगम बनाने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किया जा रहा है। मगर इन सब प्रयासों के बावजूद भी क्षेत्र के पटखौली माफी गांव में जाने वाला मार्ग बदहाल है। बारिश होते ही रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। हर रोज गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी जान जोखिम में डाल कर आ जा रहे हैं। लोगों ने गांव के मुख्य मार्ग को पक्का बनवाने की मांग की है।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के सोहना-बिजौरा मुख्य मार्ग से पटखौली गांव को जाने वाली सड़क पूरी तरह कीचड़ से भर गई है। रास्ते से गांव के बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने में भी जाते हैं। गांव निवासी रामप्रसाद, शिवपूजन, राम अजोरे, सहजराम, शेषराम, राजेंद्र भारती, विशाल, अनिल व विजय आदि ने बताया कि बीते दो साल से गांव के रास्ते का यही हाल है। क्षेत्रीय विधायक से लेकर तहसील दिवस में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई पहल नहीं हुई। रोजाना कोई न कोई दलदल भरे मार्ग में फिसलकर गिरता है। गांव के लोगों ने जल्द से जल्द पक्का सड़क बनवाने की मांग की है।
इस संबंध में भनवापुर के प्रभारी बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित सेक्रेटरी से गांव के रास्ते के बारे में पता करवाया जाएगा। बरसात बाद सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।