फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Students' DBT funds will reach before the cold increases.

Siddharthnagar News: ठंड बढ़ने से पहले पहुंचेगी विद्यार्थियों की डीबीटी राशि

Wed, 12 Nov 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Students' DBT funds will reach before the cold increases.
महराजगंज। बेसिक स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावक खाते में शीघ्र डीबीटी पहुंचेगी। सत्र प्रारंभ होने के बाद भी आधार सत्यापन न होने के कारण हजारों छात्रों की डीबीटी अटकी थी। शासन ने डीबीटी योजना के लिए आधार सत्यापन की अनिवार्यता खत्म की है। विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही यूनिफॉर्म का पैसा अभिभावक खातों में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

जिले के लगभग 1500 स्कूलों में दो लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनके यूनिफॉर्म, स्वैटर, बस्ता व जूते के लिए 1200 रुपये शासन की ओर से अभिभावक खाते में दिए जाते हैं। लगभग 70 फीसदी से अधिक की डीबीटी अबतक विभागीय तत्परता से आ चुका है, लेकिन 30 फीसदी शेष बचे हुए थे। विभाग शेष विद्यार्थियों का डाटा भेज चुका था, लेकिन कुछ ऐसे विद्यार्थी इसमें शामिल थे जिनका जन्म प्रमाणपत्र न बनने के कारण आधार की प्रक्रिया अभी लंबित थी। इधर ठंड बढ़ने के कारण बच्चों के लिए स्वैटर, जूता इत्यादि जरूरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed