{"_id":"6223a39be1c6d37e9862150d","slug":"student-who-went-to-study-dies-due-to-magic-siddharthnagar-news-gkp4289577118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ने गई छात्रा की मैजिक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ने गई छात्रा की मैजिक की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ने गई छात्रा की मैजिक की चपेट में आने से मौत
लोटन (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के लोटन-मोहाना मार्ग स्थिति ग्राम पंचायत कपिया के सामने सड़क हादसे में शनिवार को चनरैया गांव की छात्रा की मौत हो गई। वह साइकिल से पढ़ने गई थी। दोपहर तीन बजे विद्यालय से पढ़ाई कर वह साइकिल से घर जा रही थी कि मैजिक ने ठोकर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
क्षेत्र के चनरैया निवासी गौरीशंकर की पुत्री सोनम (14) शिवाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा थी। कपिया के पास तेज रफ्तार से जा रही मैजिक ने उसे ठोकर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भेजकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
गौरीशंकर ने बताया कि वे किराना व्यवसायी हैं। चार बच्चों में सोनम उनकी सबसे छोटी पुत्री थी। हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजन रोते रोते बेसुध हो गए। इस हादसे से गांव में भी मातम का माहौल है। लोटन कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने ठोकर मारने वाले वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।