{"_id":"5d52f0ee8ebc3e6d007e0dc4","slug":"student-siddharthnagar-news-gkp317600210","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दीक्षारंभ’ से छात्र सीखेंगे प्रेम, अहिंसा और शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दीक्षारंभ’ से छात्र सीखेंगे प्रेम, अहिंसा और शांति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘दीक्षारंभ’ से छात्र सीखेंगे प्रेम, अहिंसा और शांति
यूजीसी ने वीसी को भेजा पत्र, इसी सत्र से लागू करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। प्रेम, अहिंसा, शांति, धार्मिक आचरण जैसी जानकारियां भी डिग्री कॉलेजों व विवि कैंपस में दी जाएंगी। इसके लिए यूजीसी ने दीक्षारंभ पाठ्यक्रम की शुरूआत की है। इसे इसी सत्र से लागू करने का निर्देश दिया गया है। पाठ्यक्रम से पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी ) छात्रों को आध्यात्मिक ज्ञान और उन्हें प्रेरणा देने के उद्देश्य से ‘दीक्षारंभ’ पाठ्यक्रम तैयार किया है। जिसे पिछले माह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ‘लांच’ किया है। यूजीसी ने इस पाठ्यक्रम को इसी सत्र से प्रारंभ करने के लिए विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम तैयार किया गया है। विवि या कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर विवि निगरानी पोर्टल पर इसे अपलोड करें। रिपोर्ट में नए छात्रों के अनुभव का भी जिक्र हो। सिद्धार्थ विवि के कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि पत्र मिला है। कॉलेजों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया का सामना करने के लिए सशक्त बनाना है। यह कोर्स कक्षाएं शुरू होने के प्रथम सप्ताह में यूजी और पीजी में चलेगा।