{"_id":"67bb579c26121741240e2e86","slug":"strong-sunlight-increased-the-temperature-beyond-28-degrees-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-132947-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी तापमान 28 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी तापमान 28 डिग्री के पार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम में दिन प्रतिदिन हो रहे बदलाव से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। दिन में तीखी धूप से लोग गर्म कपड़ा भी नहीं पहन रहे हैं। वहीं रात में लोगाें को अब हल्के कंबल व चादर से भी ठंड से राहत मिल जा रही है।
रविवार को तेज धूप खिलने से दोपहर का तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया, जबकि दिन और रात की समानता के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया।
सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को ठंड से पूरी तरह राहत मिलने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप की तपिश लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है।
पूरे दिन मौसम गर्म रहने से लोगों को गर्म कपड़े की भी जरूरत नहीं पड़ रही है। दिन और रात के मौसम में बदलाव होने से मेडिकल कॉलेज में सर्दी जुकाम के मरीजों का भी इजाफा हुआ है। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को सामान्य तरह से रहने का सलाह दे रहे हैं। लोगों को शाम के समय गर्म कपड़ा पहनने का भी सलाह दे रहे है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे मौसम और भी गर्म होगा। कुछ दिनों में ही ठंड से राहत मिल जाएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज की गई।