फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Strictness will increase on vehicles without fitness, action will be taken

Siddharthnagar News: बिना फिटनेस वाले वाहनों पर बढ़ेगी सख्ती, होगी कार्रवाई

Thu, 16 Apr 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Strictness will increase on vehicles without fitness, action will be taken
सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समिति की बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बिना फिटनेस और परमिट के चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और ओवर स्पीडिंग पर विशेष अभियान चलाकर चालान किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक के अनुपालन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि विद्यालयों के सभी वाहनों की फिटनेस जांच कराई जाए। बिना पंजीकरण और फिटनेस के कोई भी वाहन सड़क पर न चले, इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। बिना फिटनेस की बसों को तत्काल बंद कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि बिना परमिट चल रहे वाहनों और परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर नियमित चेकिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर वहां संकेतक और गति सीमा के बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही सभी संकेतक बोर्डों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने और व्यस्त सड़कों के किनारे स्थित विद्यालयों में यातायात जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य किया जाए। तीन सवारी पर रोक और नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम का पेट्रोल पंपों पर सख्ती से पालन कराया जाए। रोडवेज चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, एडीएम (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed