फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Strictly stop criminal activities and smuggling in Nepal-India border area

Siddharthnagar News: सफाईकर्मियों की मनमानी से बिगड़ी गांव की सफाई व्यवस्था

Sat, 24 May 2025 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Strictly stop criminal activities and smuggling in Nepal-India border area
डुमरियागज नगर पंचायत के लोंहिया नगर वार्ड में नालियों की साफ-सफाई करते सफाईकर्मी। स्रोत विज्ञ​​
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। सफाई के लिए तैनात सफाई कर्मियों की इस समय मौज है। यह लोग हर माह वेतन उठा रहे हैं। काफी तादाद में सफाई कर्मी अपनी तैनाती के गांव में ड्यूटी पर जाने की बजाय ब्लॉक कार्यालय में मंडराते हैं। जांच के लिए लगाए गए एडीओ पंचायत कभी गांव में जाकर जांच नहीं कर रहे हैं। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में 232 सफाई कर्मी हैं। गांव से कई कस्बे में इस समय गंदगी का अंबार लगा है। सफाई व्यवस्था पहले से और भी बदतर है। डुमरियागंज के पोखरा काजी के राजस्व ग्राम पटखौली , जबजौआ, अरनी, तिलगडिया, महुआ खुर्द, भटगवां, परसपुर, जमुनी, वासा, बयारा, गरदहिया, जखौली, टिकरिया, औराताल आदि गांव में सफाईकर्मी कभी-कभार ही दिखाई देते हैं।कई गांव में सफाई कर्मी ग्राम प्रधान की जी हुजूरी करके हर माह वेतन ले रहे हैं। उन्हें ग्राम प्रधानों का पूरा संरक्षण प्राप्त है। क्षेत्र के सरवर आलम, राशिद, शायरा बानो, मझलैन, मनोज कुमार, सैफ हैदर, प्रवेश कुमार, रंजीत, मुनीम, मैनुददीन, सलीम आदि ने सफाई कर्मियों की मनमानी पर अंकुश लगाने और गांव गांव में रोस्टर के तहत सफाई कराए जाने की मांग ब्लॉक प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed