{"_id":"6a3af4a511906f033b02a581","slug":"street-vendors-will-be-linked-to-the-pm-svanidhi-scheme-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-160263-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीएम स्वनिधि योजना से जोड़े जाएंगे फुटपाथ वेंडर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीएम स्वनिधि योजना से जोड़े जाएंगे फुटपाथ वेंडर्स
Wed, 24 Jun 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री रट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक जून से 30 जून तक जिले में एक माह का विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी डूडा नीरज अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक फुटपाथ विक्रेताओं को योजना से जोड़कर उन्हें विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
विशेष अभियान का तीन स्तरों पर संचालन होगा, जिसमें जनपद स्तर पर स्वनिधि महोत्सव का आयोजन होगा। जहां स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवारों की सफलता की कहानियों और उपलब्धियां का उत्सव मनाने के साथ-साथ योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही नगर निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा, जहां ऋण एवं क्रेडिट कार्ड सुविधा, डिजिटल सशक्तीकरण, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने, बैंकर्स और स्ट्रीट वेंडर्स की बैठकें आयोजित करने सहित आवश्यक सेवाएं, उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, सेंसेस टाउन स्तर पर स्वनिधि कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने और लाभान्वित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अलावा द्वितीय ऋण पूरा कर चुके वेंडर्स के लिए क्रेडिट कार्ड आवेदन कराए जाएंगे तथा कार्ड प्राप्त लाभार्थियों को उसके उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।