फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Street lighting has stopped working in Wards 1 and 2.

Siddharthnagar News: वार्ड 1 व 2 में पथ प्रकाश व्यवस्था ठप

Sat, 12 Sep 2026 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Street lighting has stopped working in Wards 1 and 2.
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड संख्या एक और दो में पथ प्रकाश व्यवस्था बदहाल है। शाम ढलते ही कई स्थानों पर अंधेरा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। बरसात में जलभराव के बीच दुर्घटना की आशंका भी बनी है।
विज्ञापन

वार्ड-एक निवासी लड्डू, विनोद, संजय समेत ने बताया कि कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। रात में पैदल आने-जाने वाले लोगों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त न होने से अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पथ प्रकाश व्यवस्था खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द आवश्यक कार्रवाई कर खराब लाइटों को ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed