फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   stray animals ruining crops

Siddharthnagar News: फसल बर्बाद कर रहे छुट्टा पशु

Sat, 28 Jan 2023 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
stray animals ruining crops
इटवा क्षेत्र के खरिकवा - केरवानिया के सीवान में गेहूं के फसल को नस्ट कर रहे छुट्टा पशु। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फसल बर्बाद कर रहे छुट्टा पशु
विज्ञापन

- इटवा ब्लॉक क्षेत्र के खरिकवा गांव के टोला केरवानिया के किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। इटवा ब्लॉक क्षेत्र के खरिकवा गांव के टोला केरवानिया में छुट्टा पशु किसानों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। हाल यह है कि रात तो रात दिन में भी किसानों को खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। इस समय गेहूं और सरसों की फसल किसानों ने खेतों में लगाई है। लेकिन छुट्टा पशु बड़े पैमाने पर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सर्दी के मौसम में किसान अपने खेतों में अलाव जलाकर रात में फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं।
किसान तीरथ बाबा, धरमू व राम निवास चौधरी ने बताया कि गेहूं की बुआई कर दी गई है। दर्जनों की संख्या में छुट्टा पशु खेतों में घुस कर फसलों को भारी नुकसान कर रहे हैं। किसानों का दर्द है की छुट्टा पशुओं की वजह से फसल बर्बाद हो रही है, जहां एक बीघा में पांच से छह क्विंटल गेंहू होता था। उस खेत में 2 से 2.5 क्विंटल बीघा गेहूं की पैदावार होना मुश्किल है। किसानों की फसलों की लागत भी निकलनी मुश्किल हो जाएगी। किसान मुन्नू विश्वकर्मा, गामा यादव, बंसीधर चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने छुट्टा पशुओं के लिए कई योजना बनाई है।
विज्ञापन

जगह-जगह गोशाला बनाया गया है, लेकिन हमारे गांव में गोशाला नहीं बनाया गया, जिससे छुट्टा पशुओं से हम किसानों को निजात नहीं मिल रही है। किसान विशाल चौधरी, विजय तिवारी, शिवदीन, गफ्फार व भागीरथी आदि ने बताया कि कईबार छुट्टा पशुओं को लेकर ब्लॉक अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन हम किसानों को कोई राहत नहीं मिली। किसान राम यादव, रमई, श्रीराम पटवा व सूर्यभान ने बताया कि गांव में करीब सौ के करीब छुट्टा पशु हैं। जिससे हम किसान बहुत परेशान है। दिन के साथ रातों को जाकर फसल की रखवाली कर रहे हैं। फिर भी पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन जल्द से जल्द इन पशुओं को पकड़वाने का प्रबंध कराएं। जिससे हम किसानों की फसल को बचाया जा सके। अगर छुट्टा पशुओं से जल्द निजात नहीं दिलाया गया तो हम किसान बर्बाद हो जाएंगे। प्रशासन जल्द से जल्द इन छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की व्यवस्था कराएं। इस संबंध में एसडीएम इटवा विकाश कश्यप ने बताया कि मामले की जानकारी की जाएगी। अगर पशु घूम रहे हैं तो उन्हें गोशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed