फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Stones pelted at car for not getting side

Siddharthnagar News: साइड न मिलने पर कार पर की पत्थरबाजी

Mon, 14 Jul 2025 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted at car for not getting side
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहा पर शनिवार देर शाम सड़क पर साइड न मिलने से बांसी की तरफ से कार से घर जा रहे युवक पर शरारतियों ने पत्थरबाजी कर दी।

इसमें कार का शीशा खुला रहने से चालक जख्मी हो गया। कार चालक ने शरारतियों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। क्षेत्र के सिसहनिया गांव निवासी दिवाकर उपाध्याय शनिवार देर शाम कार से अपने बड़े भाई चंद्र प्रकाश उपाध्याय एवं गांव के राम गोविंद उपाध्याय के साथ बांसी से घर जा रहे थे। वह बांसी -धानी मार्ग स्थित तिवारीपुर पहुंचे ही थे कि पीछे से बाइक लेकर आ रहे खेसरहा थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव निवासी दिनेश मौर्य व सूरज शरारत करते हुए तेज आवाज लगाते आ रहे थे। थोड़ी दूर साइड न मिलने पर दोनों गुस्से में आ गए और कार को ओवरटेक करके सड़क पर बाइक रोक दी। उसके बाद बाइक सवार दोनों ने दिवाकर से गाली गलौज करने लगे। दिवाकर के विरोध करने पर मारने की धमकी भी देने लगे और कार के आगे-आगे बाइक लेकर चल पड़े।
विज्ञापन

बांसी- धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहा पर बेकरी की दुकान के सामने जैसे ही दिवाकर कार रोककर ब्रेड लेने उतरने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed