{"_id":"6675f038aaad9b1e1e0bbdef","slug":"stolen-goods-recovered-two-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119466-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोरी का सामान बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोरी का सामान बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ पुलिस टीम ने डफरा गांव में नकब लगाकर चोरी की घटना का 13वें दिन पर्दाफाश किया है। दो चोरों को गिरफ्तार कर आभूषण व नकदी बरामद की है। एक चोर का नाम पुजारी पुत्र त्रिबेनी निवासी खुनुवां और दूसरे का नाम विशाल निवासी दोहनी मैनियहवा थाना तौलियहवा जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल व हाल पता खुनुवां है।
थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सात जून को डफरा में चोरी हुई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। चोरों की लोकेशन ट्रेस की गई। शुक्रवार को खुनुवां मार्ग के प्लाईवुड तिराहा से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से दो जोड़ी चांदी की पायल व 2100 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकेश्वर कुशवाहा, आरक्षी राजकमल यादव, आरक्षी दीपक शुक्ल शामिल रहे। संवाद