फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   stolen 10 lakh in two house

दो घरों से 10 लाख रुपये से अधिक की चोरी

Tue, 27 Aug 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
stolen 10 lakh in two house
फोटो-
विज्ञापन

दो घरों से 10 लाख रुपये से अधिक की चोरी
गोल्हौरा सिंघोरिया व पिपरा गांव में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के सिंहोरिया व पिपरा गांव में सोमवार की रात दो घरों में घुसकर चोर आभूषण, नकदी सहित 10 लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। वारदात के वक्त परिवार के सदस्य छत पर सोए हुए थे। मामले की जानकारी सुबह हुई तो पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच करने सीओ इटवा व एसओ गोल्हौरा गांव में पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। दोनों ने थाने में तहरीर दी है।

क्षेत्र के सिंहोरिया गांव निवासी दिवाकर पांडेय मेडिकल स्टोर व किराना की दुकान चलाते है। बताया जा रहा है कि दोनों दुकानों से डेढ़ लाख रुपये लाकर घर में रखे थे। गर्मी के कारण परिवार के सदस्यों के साथ वह छत पर सोने चले गए थे। देर रात चोर दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में घुस गए और नकदी आभूषण सहित तीन लाख रुपये से अधिक का सामान समेट ले गए। सुबह सामान को बिखरा देखा तो चोरी के बारे में जानकारी हुई। माधव तिवारी के मुताबिक चोर घर में रखा डेढ़ लाख रुपये नकदी, चार सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र, दो चेन, दो झाल व कपड़ा सहित तीन लाख रुपये से अधिक का सामान समेट ले गए। वहीं, इसी तरह बगल के पिपरा गांव निवासी परमात्मा तिवारी के घर की कुंडी को खोलकर घर में दाखिल हो गए और सवा छह लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। परमात्मा के मुताबिक चोर एक लाख रुपये नकदी, चार मंगलसूत्र, दो चेन, नौ सोने की अंगूठी, एक हार, चार जोड़ी पायल और अन्य सामान सहित सवा छह लाख रुपये का सामान उठा ले गए। दोनों लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी और एसओ गोल्हौरा महेंद्र चौहान गांव पहुंचे। एसओ महेंद्र चौहान ने बताया कि मामले की जांच की गई है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed