Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Stay away from social media and prepare to repeat the success.

Siddharthnagar News: सोशल मीडिया से दूरी बना सफलता दोहराने की तैयारी में मेधावी

Mon, 16 Dec 2024 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Stay away from social media and prepare to repeat the success.
-यूपी बोर्ड : समय प्रबंधन कर लिखने व व्याकरण पर ज्यादा ध्यान दे रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा के बाद से छात्र परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। दो वर्ष पहले अपनी प्रतिभा से प्रदेश और जनपद में स्थान बनाने वाले मेधावी अपनी सफलता दोहराने के लिए रात-दिन प्रयास कर रहे हैं।
प्रदेश और जनपद स्तर की मेरिट सूची में जगह पाने वाली मेधावी छात्राओं का कहना है कि सोशल मीडिया से दूरी और रिवीजन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इतना ही नहीं समय प्रबंधन कर लिखने और व्याकरण पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

--------
दुबारा टॉप करने के लिए रात में भी करती हूं पढ़ाई
छात्रा सुमन ने बताया कि हाईस्कूल में 91.33 प्रतिशत नंबर आई थी। इस बार और भी अधिक नंबर लाने के लिए अभी से तैयारी कर रही हूं। इसके लिए दो-दो लेखकों की किताबें भी पढ़ती हूं। अच्छा अंक आने से बढि़या कॉलेज में प्रवेश भी मिलेगा। बेहतर परिणाम के लिए फोन का भी प्रयोग कम कर दी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लिखने का काम रात में और सुबह कर रहे याद
छात्रा ऋषिका अग्रहरि ने बताया कि हाईस्कूल में 94.5 प्रतिशत अंक लाए थे। इससे क्षेत्र में काफी सम्मान मिला, इस नंबर से कई नई चीजों को भी सीखने को मिला है। इस बार कमियों को दूर करने का प्रयास कर रही हूं। फिजिक्स के न्यूमेरिकल पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही हूं, क्योंकि यह कठिन लग रहे हैं। दस टॉपिक प्रतिदिन पढ़ती हूं।

-------
व्याकरण पर दे रहा हूं ध्यान
छात्र सुधांशु मिश्रा ने बताया कि हाईस्कूल में 90 प्रतिशत अंक थे। सबसे अच्छे अंक गणित में व सामाजिक विज्ञान विषय में था। व्याकरण में कुछ गलती हुई थी। उनके सुधार पर ध्यान दे रहा हूं। निबंध को लिखने का अभ्यास कर रहा हूं। सभी विषयों को प्रतिदिन कम से कम दो घंटे पढ़ता हूं। यह सोचकर पढ़ता हूं कि कल परीक्षा है, और इसे दोबारा पढ़ने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed