{"_id":"64d90d47eb050c6ec20f37a6","slug":"state-government-failed-to-pay-sugarcane-dues-of-farmers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2952-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किसानों के गन्ना बकाये के भुगतान में विफल रही प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किसानों के गन्ना बकाये के भुगतान में विफल रही प्रदेश सरकार
Sun, 13 Aug 2023 10:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
जागो जनता अभियान के तहत इटवा कस्बे में आयोजित सभा को सम्बोधित करते प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि किसानों के गन्ना बकाये के भुगतान करने में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है। चुनाव के समय 14 दिनों में बकाये गन्ना के भुगतान का वादा करके सत्ता में आयी भाजपा सरकार बकाया भुगतान में आज फिसड्डी साबित हो गई हैं। पूरे प्रदेश में 6 हजार करोड़ रुपये के गन्ना बकाये में अकेले गोरखपुर व बस्ती मंडल के किसानों का तीन सौ रुपये का गन्ना बकाया है। इटवा कस्बे में जागो जनता अभियान के तहत आयोजित कांग्रेस पार्टी की जनसभा में ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि जनता से वादा करके वर्ष 2014, 2017, 2019 व 2022 में प्रदेश व देश की सत्ता में आयी यह पार्टी अपना किया वादा भूल गई। प्रदेश के सभी बन्द चीनी मिलों को चलाने के वादे पर प्रदेश में आयी भाजपा सरकार चीनी मिलों को चलाना भूल गई। आज बंद 24 मिलों में केवल नौ चल रही है। प्रदेश के संगठन मंत्री अनिल यादव ने कहा कि महंगाई चरम पर है।
जनसभा को कांग्रेस पार्टी के नेता अरशद खुर्शीद, मोहम्मद शमीम, डॉ. नादिर सलाम, त्रिभुवन नारायण मिश्र, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय व अध्यक्षता काजी सुहैल ने की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता ठाकुर प्रसाद तिवारी, किरन शुक्ल, रंजना मिश्रा, मैनुद्दीन आदि मौजूद रहे।