फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   State government depriving poor of education: Lalji

प्रदेश सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित कर रही : लालजी

Mon, 07 Jul 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
State government depriving poor of education: Lalji
सिद्धार्थनगर। प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के लिए परिषदीय विद्यालयों को पेयरिंग कर रही है। संसाधन बढ़ाने के बजाए सरकार एक-एक करके प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने पर तुली है, जिससे अध्यापकों की भर्ती न करनी पड़े। सरकार के इस मनमाने रवैये के खिलाफ आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

यह बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने सोमवार को जिला कार्यालय पर जिला इकाई की मासिक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को इतना पेचीदा बना दिया है कि गांव के गरीब तबके के लोगों का जन्म प्रमाण पत्र हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी समय से नहीं बन पा रहा है। इसके बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में जिला प्रशासन अपने स्तर से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नियम सहूलियत प्रदान करें।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डीएपी व यूरिया का संकट तत्काल दूर करें। पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी सेक्टर पर पीडीए चौपाल लगाकर समाज के सभी लोगों को पार्टी से जोड़ने और बूथ कमेटी को और अधिक मजबूत करें। भाजपा सरकार में नौजवान, बेरोजगार हताश हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed