फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Havoc caused by storms and rain: 400 poles toppled, power supply disrupted across the entire district.

आंधी-बारिश से आफत : 400 खंभे टूटे, पूरे जिले में बिजली ठप

Sun, 27 Sep 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Havoc caused by storms and rain: 400 poles toppled, power supply disrupted across the entire district.
शहर में शनिवार की देर शाम हुई मूसलाधार बारिश
देवरिया। तीन दिन से चल रही आंधी-बारिश से शनिवार को जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब 400 बिजली के खंभे व तार टूटने की वजह से कई उपकेंद्रों पर 33 हजार वोल्ट की सप्लाई बाधित हो गई। शुक्रवार की रात से शनिवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। देवरिया-बरहज मार्ग समेत कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सलेमपुर में झोपड़ी पर पेड़ गिरने से उससे दबकर मां-बेटी घायल हो गईं। कई अन्य जगह मकान भी मकान गिरे हैं। बीते 24 घंटे में 47 मिलीमीटर बारिश हुई। इस बारिश से फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पूरे दिन तेज हवा के साथ बारिश होती रही। इससे कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। 60 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

देवरिया-बरहज मार्ग पर भलुअनी समेत कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। यह मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक अवरुद्ध रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। लगातार बारिश व तेज ठंडी हवा के चलते दिन और रात का तापमान लगभग बराबर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों, दुकानों और सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ।
उधर सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के अनुआपार गांव में शनिवार को तेज आंधी-बारिश के दौरान एक पेड़ झोपड़ी पर गिर गई। झोपड़ी में मौजूद मां-बेटी पेड़ की डालियों के नीचे दबकर घायल हो गईं।
आस-पास के ग्रामीणों ने दोनों को निकालकर सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। अनुआपार गांव निवासी श्रीमती देवी (45), बेटी शिल्पी (18) के साथ गांव में झोपड़ी में मौजूद थीं। इसी दौरान आंधी-बारिश के बीच अचानक झोपड़ी के पास खड़ा पेड़ टूटकर झोपड़ी पर गिर गया। पेड़ की डालियों के नीचे दबने से शिल्पी के चेहरे पर गंभीर चोट आई, जबकि उसकी मां के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगीं।
परिजन के अनुसार, श्रीमती देवी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जबकि शिल्पी की हालत गंभीर होने के कारण उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
सीओ गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है।
सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ीर बिंदवलिया गांव में रोजगार सेवक कमल मिश्र का पुराना मकान शनिवार को भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में गेहूं, कपड़े, बक्से समेत घर-गृहस्थी का अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। परिजन के अनुसार, हादसे में लाखों रुपये का सामान नष्ट हुआ है।
मूसलाधार बारिश से शहर के कई सरकारी कार्यालय और मोहल्ले में जल भराव हो गया। बारिश के पानी से जिला पंचायत परिसर डूब गया। परिसर में बने कई आवासों में पानी घुस गया।

सदर बीआरसी में भी जलभराव हो गया। कलेक्ट्रेट परिसर, ऑफिसर्स कॉलोनी के निचले इलाके पुलिस लाइन रोड पर भी जल भराव हो गया। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन और जाने वाली सड़क पानी में डूब गई। रामनाथ देवरिया के दक्षिणी हिस्से और नई बस्ती में भी पानी लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed