{"_id":"5d59890b8ebc3e89d2165928","slug":"started-tiranga-yatra-siddharthnagar-news-gkp318079180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू युवा वाहनी ने निकाला लोटन में तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू युवा वाहनी ने निकाला लोटन में तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहनी ने निकाला लोटन में तिरंगा यात्रा
फोटो- 51
लोटन में सदर विधायक की अगुवाई में निकली यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
लोटन। हिंदू युवा वाहनी की ओर से सदर विधायक श्याधनी राही की अगुवाई में रविवार को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ लोटन चौराहे से किया गया। यात्रा शुरू करने के पहले सदर विधायक ने कहा कि देश के लोगों के मन में जम्मू कश्मीर को लेकर एक तरह से दर्द था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने जड़ से खत्म कर दिया और वह ताकत आप लोगों ने दिया है। इस तरह का त्रिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाला जा रहा है। जम्मू कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक अखंड भारत की जो कल्पना थी, वह पूरा होता दिखाई दे रहा है। इस तिरंगा यात्रा निकलने से देश के लोगों के मन में देश के प्रति प्रेम जगता है। आगे यात्रा ठोठरी बाजार, सिकरी बाजार, मोहाना, महदेवा बाजार और सोहास सहित कई स्थानों पर ग्रामीणों, विभिन्न वरिष्ठ जनों, युवाओं सहित आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हिंदू युवा वाहनी के अजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक पर राष्ट्रीय झंडा हाथ में लिए तिरंगा यात्रा के ठोठरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल बजाकर यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा के सिकरी आगमन पर वहां के स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करने के साथ पानी पिलाया। यात्रा के मोहाना क्षेत्र में पहुंचने पर वहां के लोगों ने स्वागत किया। तिरंगा यात्रा ज्यों-ज्यों आगे निकलता गया, भीड़ बढ़ती गई। लोग भारत माता की जयकारे के साथ वंदेमातरम के नारे लगाकर जगह-जगह नाचते नजर आए। महदेवा बाजार से यात्रा सोहांस होते हुए लोटन में तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान सत्य प्रकाश राही, बबलू पांडेय, शरद सिंह, परवेश शुक्ल, दिलीप सिंह, सुनील जायसवाल, विक्की कशौधन, मोनू मिश्र, पीयूष सिंह, हरीराम, शांत विजय सिंह, श्यामानंद, महेश यादव, पहलवान, मूसे सिंह, दुर्विजय सिंह, राहुल गुप्ता आदि मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने क्षेत्रों के थानाध्यक्ष लोटन कोतवाल अवधनारायण यादव, मोहाना थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व उस्का थानाध्यक्ष अंजनी राय सहित तमाम पुलिस बल साथ में लगी रही।
फोटो-52
वंदे मातरम्, जयश्रीराम से गूंजा क्षेत्र
भड़रिया चौराहे से जोश व उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने यात्रा को रवाना किया
अमर उजाला ब्यूरो
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भड़रिया चौराहे से रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान वंदे मातरम् व जयश्रीराम का जयघोष गूंजता रहा।
यात्रा को डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने तिरंगा दिखाकर भड़रिया चौराहे से रवाना किया। यात्रा भड़रिया से शुरू होकर बढ़नी चाफा, सेहरी, मरसतवा, भवानीगंज, सिलोखरा से होकर डुमरियागंज में पहुंची जहां इस यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए के समाप्त होने पर जश्न का माहौल है। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देशहित में काम किया जा रहा है। आगे भी देश वासियों की भलाई के लिए काम जारी रहेगा। इस मौके पर डब्लू पांडेय, डॉ. कुलदीप दुबे, कंचन पाठक, राजेश द्विवेदी, विनोद दुबे, दद्दन दुबे, संतोष पासवान, राहुल सिंह, उमेश सैनी, बद्री विशाल, विजय लाल शैलेंद्र त्रिपाठी, कन्हैया पासवान, धर्मराज वर्मा व युवा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
21 अगस्त को रोजगार सेवक निकालेंगे तिरंगा यात्रा
शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर में बैठक कर कार्यक्रम की सफलता की रूपरेखा तैयार की
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को शोहरतगढ़ विकास खंड परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रोजगार सेवकों ने 21 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने की रणनीति तैयार की। ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि कम मानदेय पर ग्राम रोजगार सेवकों से पंचायत के सभी कार्य कराए जा रहे हैं। जबकि अधिकारी सिर्फ हस्ताक्षर तक सीमित हो जाते हैं। उनके द्वारा किए गए काम का मूल्यांकन किया जाए तो उनको पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है। अब सरकार नौकरी से निकालने की धमकी दे रही है। संगठन के ब्लॉक महामंत्री राजदेव ने कहा कि शासन हम रोजगार सेवकों का उत्पीड़न कर रही है। अल्प मानदेय पाने वाले रोजगार सेवकों के खिलाफ शासन द्वारा तीन हजार मानव दिवस का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि चौदहवां व राजवित के डबटेलिंग का शासनादेश जारी हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत गया है। जिसको धरातल पर अभी तक लागू नहीं किया गया है। रोजगार सेवक संगठन के बैनर तले 21 अगस्त को सदर विकास खंड नौगढ़ से कलेक्ट्रेट परिसर तक तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा और इसके माध्यम से रोजगार सेवक अपनी प्रमुख मांगों का डीएम को ज्ञापन देकर शासन तक अपनी बात पहुंचाएंगे। इस दौरान शिवनारायन, राजेंद्र शुक्ल, घनश्याम, संजय, गिरजेश, काशीराम, योगेंद्र, राकेश चौधरी, सुग्रीव, बाबूलाल और सूर्यप्रकाश आदि मौजूद थे।