{"_id":"678949b096ee2a993601f658","slug":"start-beautification-by-freeing-the-pond-from-encroachment-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-130820-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे को कब्जामुक्त कर शुरू कराएं सुंदरीकरण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे को कब्जामुक्त कर शुरू कराएं सुंदरीकरण : डीएम
Thu, 16 Jan 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
: शहर के एसबीआई के सामने स्थित पोखरे का डीएम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने शहर में एसबीआई शाखा के सामने स्थित पोखरे का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पोखरे को कब्जामुक्त कर सुंदरीकरण का कार्य तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि इस पोखरे के सुंदरीकरण के लिए शासन से 35 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। संबंधित ठेकेदार को कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित किया। कार्य शुरू न करने पर ठेकेदार के खिलाफ र्कारवाई करने का निर्देश दिया। नगर पालिका परिषद भारतीय स्टेट बैक के सामने स्थित तालाब के निरीक्षण के दौरान डीएम ने ईओ नगर पालिका को तालाब की साफ-सफाई कराकर सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल व फुटपाथ बनाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई करने के बाद किसी भी दुकानदार व अन्य लोगों द्वारा कब्जा किया जाता है, तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी नौगढ़ को जमीन की पैमाइश कराने एवं कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ईओ को नाला निर्माण कराने एवं साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विंध्याचल उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- --
संकुल भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने कलक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन सूचना संकुल भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टीमेट एवं एमबी का मिलान किया। मौके पर भवन में आंतरिक प्लास्टर का कार्य पूर्ण कर वाह्य प्लास्टर का कार्य प्रगति में पाया गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता उप्र आवास एवं विकास परिषद को निर्देश दिए कि समस्त कार्य समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराएं। संवाद