{"_id":"603924b28ebc3ee90b47decf","slug":"ssb-jawans-are-saving-lives-by-donating-blood-siddharthnagar-news-gkp386307431","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा की रखवाली के साथ रक्तदान कर जान बचा रहे एसएसबी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा की रखवाली के साथ रक्तदान कर जान बचा रहे एसएसबी जवान
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान करते एसएसबी के जवान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान कर जान बचा रहे एसएसबी जवान
कटया गांव स्थित एसएसबी मुख्यालय पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी मुख्यालय कटया में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वाहिनी की विभिन्न सीमा चौकी पर तैनात 27 जवानों ने रक्तदान किया। दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए लोगों से रक्तदान करने की अपील भी की गई।
शिविर का उद्घाटन कार्यवाहक कमांडेंट अमित सिंह ने रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों का जीवन बच सकता है। खून की जरूरत केवल रक्तदान से ही पूरी की जा सकती है, क्योंकि रक्त बाजार में नहीं मिलता और इसका निर्माण भी नहीं किया जा सकता। कुछ लोग रक्तदान करने से डरते हैं। उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें जवानों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। एसएसबी के जवान सीमा की रक्षा के लिए नियमित ड्यूटी करते हैं। फिर भी वह समय-समय पर रक्तदान करते हैं। हर स्वस्थ नागरिक को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। कमांडेंट के अलावा, अलीगढ़वा, ककरहवा, बजहा सहित अन्य सीमा चौकी से आए अन्य जवानों ने रक्तदान किया। इस सहायक कमांडेंट मनोज कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनोज त्रिपाठी, स्वास्थ्यकर्मी राजकुमार त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहे।
इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में जवान एस जगदीश, भूरी सिंह यादव, विवेक नंद मोहंती, अभिषेक कुमार सिंह, ऋषिकेश पांडेय, सरेनाथ, जितेंद्र यादव, अरुण शर्मा, नेत्रपाल सिंह तोमर, कृष्णा चौरसिया नाथ, रामबाबू सहित कुल 27 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
रक्तदान कर बचाएं जीवन
डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 18 से 60 का कोई भी स्वस्थ्य नागरिक रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से उसके शरीर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। कुछ लोग भ्रम फैलाते हैं कि रक्तदान से व्यक्ति कमजोर हो जाता है। ऐसा कुछ नहीं है नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्ति हमेशा स्वस्थ्य रहते हैं। आम आदमी की तुलना में वह कम बीमार पड़ते हैं। इसलिए एक स्वस्थ्य व्यक्ति चार बार रक्तदान कर सकता है।