फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SSB handed over mentally challenged girl to police

Siddharthnagar News: मानसिक रूप से कमजोर युवती को एसएसबी ने पुलिस को सौंपा

Wed, 26 Jul 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
SSB handed over mentally challenged girl to police
-बीओपी ककरहवा में सीमा पर युवती को ले जा रहे युवक को भी पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ककरहवा बीओपी पर तैनात 43वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने ड्यूटी के दौरान मिली मानसिक रूप से कमजोर युवती को पुलिस को सौंप दिया। कमांडिंग अधिकारी आरके डोगरा ने बताया सूचना मिली थी कि चेक पोस्ट ककरहवा के रास्ते मानसिक रूप से कमजोर लड़की को बहलाकर नेपाल से भारत लाया जा रहा है। जिसके बाद मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आरक्षी राकेश यादव और आरक्षी अवधेश कुमार यादव को चेकिंग के लिए लगाया गया। इसी बीच चेक पोस्ट के रास्ते एक युवक, युवती के साथ नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते नजर आया। पूछताछ में युवक ने साथ में आ रही युवती को नेपाल से भारत लाने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका। जिसके बाद हुई पूछताछ में पता लगा कि युवक का नाम कैलाश यादव पुत्र संदीप यादव, निवासी जिला रूपनदेही, नेपाल है। मानसिक रूप से कमजोर युवती कैलाश के बहकावे में आकर नेपाल से उसके साथ मुंबई जा रही थी। जिसके बाद एसएसबी ने मानव सेवा संस्थान सेवा व बाल कल्याण अधिकारी की मौजूदगी में दोनों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed