{"_id":"6877e50d148eb499f1053b3e","slug":"sps-demonstration-against-tomb-demolition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141224-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मजार ध्वस्तीकरण के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मजार ध्वस्तीकरण के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में नारे बाजी करते सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, विधायक सैय्यदा खातून व कार्यकर्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने मजार ध्वस्तीकरण पर बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर विरोध जताया। उन्होंने इटवा के चौखड़ा स्थित फागू शाह बाबा की मजार ध्वस्त किए जाने को गलत बताया। कहा कि यह मजार दोनों धर्म की आस्था के केंद्र थी। इसे गिराया जाना गलत हुआ है। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि एक विशेष वर्ग खास करके अल्पसंख्यक वर्ग पर अत्याचार किया जा रहा है, जो गलत है। मजार और मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। क्षेत्र के चौखड़ा स्थित फागू शाह बाबा की 105 वर्ष पुरानी मजार जो हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक रही है, जिसे बिना किसी नोटिस के अन्याय पूर्ण तरीके से गिरा दिया गया।
प्रशासन ने इसे पशुचर की जमीन बताकर ध्वस्त कर दिया। जबकि यह जमींदारों की जमीन है। ध्वस्तीकरण में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान विधायक सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक विजय पासवान, इदरीश पटवारी सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।