फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sprts field will be made in villages

सभी ब्लॉकों में मनरेगा से बनेंगे सुविधायुक्त खेल मैदान

Wed, 20 Apr 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
sprts field will be made in villages
सभी ब्लॉकों में मनरेगा से बनेंगे सुविधायुक्त खेल मैदान
विज्ञापन

10 ब्लॉकों में ग्राम पंचायत हुए चयनित, चार ब्लॉकों में चल रही प्रक्रिया
खेल मैदान में बैठने को बेंच, लाइट, पाथवे, शौचालय आदि का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मनरेगा के तहत जिले के सभी 14 ब्लॉकों में सुविधायुक्त खेल मैदान बनाए जाएंगे। इसके लिए 10 ब्लॉकों में ग्राम पंचायत का चयन कर कार्य शुरू कराया गया है। शेष चार ब्लॉकों में ग्राम पंचायतों की चयन प्रक्रिया चल रही है। बेंच, शौचालय व प्रकाश आदि सुविधायुक्त खेल मैदान बनाने के लिए मनरेगा के अलावा अन्य विभागों के तरफ से भी कार्य कराया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न तरह के खेलों एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ युवाओं को सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती की तैयारी करने के लिए सुविधायुक्त खेल मैदान बनाने को मनरेगा से पहल की गई है। अब तक 10 ब्लॉकों में खेल मैदान बनाने के लिए ग्राम पंचायतों का चयन कर कार्य शुरू करा दिया गया है। खेल मैदान निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में मंगलवार को डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर प्रत्येक ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में सुविधायुक्त खेल मैदान बनाया जाएगा। इसमें मनरेगा से कार्य कराने के साथ ही अन्य विभाग भी कार्य कराएंगे।
विज्ञापन

इन गांवों का हुआ चयन
खेल मैदान बनाने के लिए बांसी ब्लॉक के ग्राम चेतिया, बढ़नी के चंदई, भनवापुर के रमवापुर राउत, डुमरियागंज के वासाचक एवं कंचनपुर, इटवा के कठेला जनूबी, जोगिया के पोखरभिटवा, लोटन के बनियाडीह, मिठवल के चरथरी, नौगढ़ के कुशभौना व शोहरतगढ़ के सीतारामपुर का चयन हुआ है। अभी उसका, खुनियांव, बर्डपुर व खेसरहा ब्लॉकों में ग्राम पंचायत का चयन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदान में होंगी ये सुविधाएं
खेल मैदान में ट्रैक बनाने के अलावा चारों तरफ से पौधरोपण कराया जाएगा। साथ ही बैठने के बेंच, लाइट, पाथ वे और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। डीसी मनरेगा ने बताया कि इसमें अधिकांश कार्य मनरेगा से होगा। जो अन्य विभागों से संबंधित होगा, उसे संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर कराया जाएगा। जिससे खेल मैदान में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed