फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sports Festival: Arts Faculty A won by 61 runs

क्रीड़ा महोत्सव : कला संकाय ए 61 रन से विजयी

Thu, 07 Mar 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sports Festival: Arts Faculty A won by 61 runs
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। दूसरे दिन कुल तीन मैच खेले गए। पहले मैच में कला संकाय ए, दूसरे मैच में कला संकाय की महिला टीम और तीसरे मैच में वाणिज्य संकाय शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी हुई।
विज्ञापन

पहला मैच कला संकाय ए और विज्ञान संकाय के मध्य खेला गया। इसमें कला संकाय ए पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 138 रन बनाए जहां विज्ञान संकाय ने कुल 77 रन पर आउट हो गई। कुल 61 रन से कला संकाय ए विजय हुई। दूसरा मैच महिला खिलाड़ियों के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाणिज्य संकाय की महिला खिलाड़ियों ने कुल 55 रन बनाए। कला संकाय बी की महिला टीम ने 3 ओवर 4 बाल में 56 रन बना कर विजयी हुईं। तीसरा मैच वाणिज्य संकाय और कला संकाय बी के मध्य खेला गया इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वाणिज्य संकाय की टीम ने 12 ओवर में कुल 103 रन बनाए वही कला संकाय बी की टीम 12 ओवर में 79 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन

कला संकाय बी के अभिषेक ने कुल 40 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। पहले मैच में अभिषेक दूबे को मैन आफ द मैच चुना गया। अभिषेक ने तीन विकेट और 17 रन बनाए। कला संकाय की माहिला टीम की रूपाली कुमारी मैन ऑफ द मैच चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed