{"_id":"667dcfce6197dfdd560f1717","slug":"sports-fair-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-119822-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समर कैंप के समापन पर खेल मेले का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समर कैंप के समापन पर खेल मेले का हुआ आयोजन
Fri, 28 Jun 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सामाजिक संस्था की ओर से समर कैंप के समापन पर ग्राम पंचायत गेंगटा में खेल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों की गर्मी की छुट्टी को और मजेदार तथा सीख परक बनाने के लिए प्रतियोगिता कराई गई।
मेले में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था की फील्ड कोऑर्डिनेटर प्रियंका चतुर्वेदी एवं दिव्यांशी पांडेय ने बच्चों को तरह-तरह के खेल खिलाएं। जिसमें बिल्डर और बुलडोजर, पोस्टमैन, खजाना लूटना, ताली दौड़, रस्सी खीच, क्राॅस बनाना, फुटबाल के साथ दौड़ना, फोर कार्नेर्स, चेन गेम एवं कई प्रकार के बाल गीत भी कराए गए।
प्रबंधक सुनील कुमार गौतम ने बताया कि मानसिक दक्षता के साथ-साथ शारीरिक दक्षता भी आवश्यक है। ऐसे में खेल मेले के माध्यम से समुदाय में संदेश देना है कि लोग खेल के प्रति जागरूक हो सके। जिससे बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास में बढ़ोत्तरी हो सके। उन्होंने बताया कि हमारे खेलों में सभी लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। यह किसी एक प्रकार से विशिष्ट व्यक्ति के लिए नहीं है। इस दौरान उमेश यादव, गणेश चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --