फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sports begins in saraswati shishu mandir

सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू हुई खेल प्रतियोगिता

Wed, 19 Oct 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
sports begins in saraswati shishu mandir
शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रांतीय खेलकूद समारोह का ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू हुई खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन में बहुत आवश्यक है, क्योंकि खेल से ही छात्रों के चरित्र का निर्माण होता है। खेल मैदान चरित्र निर्माण की पाठशाला होती है और चरित्र निर्माण से ही आदर्श नागरिक का निर्माण होता है। आदर्श नागरिक ही देश की धरोहर है ।विद्या भारती शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत की ओर से रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आयोजित प्रांतीय खेलकूद समारोह में प्रांतीय संगठन मंत्री रामय ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के क्षेत्र में संचालित देश का एक बड़ा शैक्षिक संगठन है, जो शिक्षा को परंपराओं से जोड़ने का काम कर रही है। यह हम सब के लिए गौरव का विषय है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय केवल शैक्षणिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक एवं खेलकूद के क्षेत्र में भी देश में अग्रणी शिक्षण संस्थान है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में दस जिलों के करीब 750 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। शिशु शिक्षा समिति के प्रांतीय मंत्री रामनाथ गुप्ता, विद्यालय के प्रबंधक हरे कृष्ण सिंह, प्रांतीय शारीरिक प्रमुख राकेश अग्रहरि, प्रबंध समिति सदस्य विपुल कुमार सिंह, मदन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed