Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Sports are also important along with studies'

Siddharthnagar News: ‘पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी’

Thu, 27 Nov 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
'Sports are also important along with studies'
सिद्धार्थनगर। विकास खंड स्तरीय सांसद खेल महाकंुभ का ब्लाॅक संसाधन केंद्र खेल परिसर बर्डपुर में बुधवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन और अन्य जन प्रतिनिधियों ने मशाल जला और झंडा फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेल को टीम भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल से शरीर भी स्वस्थ रहता है। पूरे जनपद के समस्त विकास खंढसें में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

सांसद खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो और वाॅलीबाल का बेहतर प्रदर्शन किया। ब्लॉक में आयोजित खेल प्रतियोगिता में मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि गांवों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए विकास खंड स्तरीय खेल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, नीतीश पांडेय, शैलेंद्र कुमार मिश्र, अनूप सिंह, संतोष चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद खेल महाकंुभ का उद्घाटन हुआ: तिलौली। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत साड़ी कला स्थित डाॅ. भीमराव आंबेडकर मिनी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकंुभ कार्यक्रम का उद्घाटन गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष तथा दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ल ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बीआरसी मिठवल के अंतर्गत आने वाले परिषदीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दौड़, कबड्डी, खो-खो आदि की प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कबड्डी और खोखो में दिखाया दमखम: ककरहवा। सांसद खेल महाकंुभ 2025 को लेकर बुधवार को विकास खंड बर्डपुर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा एन रहे। इस दौरान क्षेत्र के कई विद्यालयों व ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। वहीं खिलाड़ियों ने पहले दिन कबड्डी और खोखो में दमखम दिखाया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शबलू साहनी, सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल ,अभिषेक पाल, नितेश पांडेय, अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद

खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह: भवानीगंज। संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज के चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में दो दिवसीय सांसद खेल महाकंुभ का शुभारंभ दीप प्रज्वलित किया गया। 400 मीटर बालिका वर्ग की रेस को डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा की सभी छात्र-छात्राएं इस देश का भविष्य है। ऐसे में ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed