{"_id":"69cad4fcbaca5e528009c687","slug":"special-train-will-run-for-delhi-via-siddharthnagar-and-gorakhpur-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155804-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिल्ली के लिए सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के रास्ते चलेगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिल्ली के लिए सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के रास्ते चलेगी विशेष ट्रेन
Tue, 31 Mar 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर/सिद्धार्थनगर। पूर्वोत्तर रेलवे ने क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए गोरखपुर से नई दिल्ली वाया बढ़नी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
यह ट्रेन सात अप्रैल से 14 जुलाई तक सप्ताह में दो दिन संचालित होगी, जिससे दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली के लिए गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी मार्ग पर दो ट्रेनें चलती हैं, जिनमें से केवल एक ही बढ़नी स्टेशन पर रुकती है।
दूसरी ट्रेन के ठहराव की घोषणा के बावजूद अभी तक वह नहीं रुकती, जिससे यात्रियों को दूसरे विकल्प तलाश करने पड़ते थे। इसी को देखते हुए लोग लंबे समय से ऐसी ट्रेन की मांग कर रहे थे, जिसमें जनरल और स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध हो।
विज्ञापन
रेलवे ने अब 05101/05102 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन को सात अप्रैल से 14 जुलाई तक चलाने की मंजूरी दे दी है। 05101 नंबर की ट्रेन मंगलवार और शनिवार को शाम 4 बजे गोरखपुर से रवाना होकर आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 05102 नंबर की ट्रेन बुधवार और रविवार को नई दिल्ली से सुबह 9:45 बजे चलकर रात करीब एक बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
क्षेत्रीय लोगों आशुतोष शुक्ल, राम अवतार चौहान, अशोक पासवान, देवेंद्र यादव, अनिल निषाद, प्रदीप सिंह, सगीर चौधरी और रामदेव गुप्ता ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह ट्रेन आम जनता, यात्रियों और व्यापारियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।
उन्होंने रेलवे से इस सेवा को नियमित रूप से संचालित करने की मांग भी की है।