{"_id":"6606fdc5bafa69961c0fd8ed","slug":"special-discount-will-be-given-on-depositing-house-tax-from-april-1st-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-115101-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक अप्रैल से हाउस टैक्स जमा करने पर मिलेगी विशेष छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक अप्रैल से हाउस टैक्स जमा करने पर मिलेगी विशेष छूट
विज्ञापन
जो लोग अपने घरों के सामने निरंतर साफ सफाई रखेंगे उनको मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर 1 अप्रैल से हाउस टैक्स को लेकर विशेष छूट देने जा रही है। हाउस टैक्स के लिए वर्ष 2022 और 2023 में शुरू हुआ सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। कुछ लोग हाउस टैक्स भी जमा कर चुके हैं। हालांकि हाउस टैक्स जमा करने की गति धीमी है। इसको और तेज करने के लिए नगर पालिका ने विशेष छूट देने की योजना बनाई है। योजना के तहत जिन घरों के आगे साफ सफाई में निरंतरता पाई जाएगी, उनको हाउस टैक्स में विशेष छूट दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 में हाउस टैक्स कलेक्शन के लिए कार्य शुरू किया गया। सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसमें आवासीय घरों की संख्या अभी तक 14379 है। खुले क्षेत्र के प्लाट 2424 हैं। अनिवासीय यानि की दुकान, मंदिर, मस्जिद, सरकारी भवन, स्कूल और अन्य भवनों की संख्या 374 है। सब मिलाकर कुल 20682 प्रापर्टी अभी तक सर्वे में सामने आई है।
-- -- -
लोन लेने वाले जमा कर रहे हाउस टैक्स
नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत आने वाले लोग जो लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं। ऐसे लोगों को हाउस टैक्स जमा नहीं करने पर लोन नहीं मिल रहा है। उन लोगों को बैंको में पहले हाउस टैक्स जमा करना पड़ रहा है। हालांकि इनकी संख्या ज्यादा नहीं है। फिर भी हाउस टैक्स जमा करने की शुरूआत हो चुकी है। अभी तक करीब 10 हजार रुपये लोगों ने इस मद में जमा किया है।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत विकास कार्यों को तेज करने और लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए हाउस टैक्स जमा करने की कवायद की जा रही है। इसी को लेकर हाउस टैक्स जमा करने वालों को विशेष छूट दी जाएगी।
-गोविंद माधव, अध्यक्ष नगर पालिका