{"_id":"613646e68ebc3e6ee33a11d2","slug":"sp-workers-demonstrated-at-the-collectorate-siddharthnagar-news-gkp4081748192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में बाढ़ पीड़ितों के जिए मुआवजा की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर। जनपद के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों को मैरूंड घोषित करने और पीड़ित किसानों की फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए सपा नेता कमाल अहमद खान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
बाद में जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुदामा प्रसाद को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता कमाल अहमद खान ने कहा कि बाढ़ के कारण जनपद में लोग परेशान हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और खाने-पीने की व्यवस्था भी प्रशासन करे। जनपद के बांसी, डुमरियागंज, इटवा, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के आवास बाढ़ क्षेत्र से प्रभावित होकर गिर गए।
उन्हें आवास दिलाने के साथ-साथ किसानों को उनकी फसलों के नुकसान का मुआवजा भी दिलाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य रमजान अली समेत रियाज खान, अब्दुल वाहिद, मो. जफर, गोपाल पांडेय, तौहिद खान, जुबेर अली, चंद्रभान सहानी, अब्दुल कलाम, हबीब, विशाल मिश्रा, अरबाज, सिद्धांत, शकील, इमरान आदि लोग मौजूद रहे।