फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP will fight for the victims whose houses were demolished illegally: Mata

Siddharthnagar News: नियम विरुद्ध तरीके से ढहाया घर पीड़ितों के लिए लड़ेगी सपा ः माता

Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
SP will fight for the victims whose houses were demolished illegally: Mata
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बांसी के रामलीला मैदान में स्थित जो 16 मकान गिराए गए, वह नियम विरुद्ध गिराए गए। पीड़ित 50 वर्ष से अधिक समय से वहां रह रहे थे। उनके पास बैनामा, बिजली बिल आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, लेकिन उसकी अनदेखी करते हुए मकान ध्वस्त कर दिए गए। यह पीड़ितों के साथ अन्याय है। उनके हित में सपा हर स्तर पर संघर्ष करेगी और उन्हें न्याय दिलाएगी।
ये बातें नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शहर स्थित रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में कही। माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि बांसी कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाकर पीड़ितों का घर गिरा रही है। अब उनके पास रहने के लिए कोई घर नहीं हैं। पीड़ितों ने प्रशासन को अपने अभिलेख दिखाए जो रद्दी मानकर किनारे कर दिए गए।
विज्ञापन

उनके पास कई साल पुराना बैनामा आदि दस्तावेज थे। प्रशासन को उनके अभिलेख पर विचार करना चाहिए था। इसके विरोध में सपा सरकार के साथ संघर्ष करने के साथ ही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक उनकी लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसी निर्दोष का घर नहीं गिराया जाएगा, लेकिन बांसी में ऐसा ही हुआ है। इस दौरान सपा नेता मोनू दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed