फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sp protest in BSA office

उन्नाव रेप के आरोपी विधायक को प्रदेश बाहर जेल में रखें

Fri, 09 Aug 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
sp protest in BSA office
फोटो-
विज्ञापन

उन्नाव रेप के आरोपी विधायक को प्रदेश के बाहर जेल में रखें
मांगों के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने बीएसए कार्यालय परिसर में दिया धरना
सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार में जंगलराज कायम होने का लगाया आरोप
प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। उन्नाव रेप कांड के आरोपी विधायक को प्रदेश के बाहर दूसरे प्रदेश के जेल में रखने सहित अन्य बिंदुओं को लेकर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया। मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगें पूरी न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और प्रदेश में जंगलराज का कानून कायम है। कहा कि उन्नाव में एक युवती से दुष्कर्म होता है। उसमें कार्रवाई के बजाय टाल-मटोल किया गया। कहा रेप पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की गई। विधायक सत्तापक्ष होने के कारण न्याय मिलने में भी दिक्कत हो रही है। इसलिए रेप के आरोपी विधायक को प्रदेश से बाहर दूसरे प्रदेश के जेल में भेजा जाए। कहा कि सोनभद्र जिले में जमीन के लिए खूनी संघर्ष हुआ। इसमें कई लोगों की जानें गईं। घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इससे किसानों की हालत बिगड़ रही है और आत्महत्या करने को विवश हैं। ऐसे में किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाए। महिलाओं के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। इससे आम जनता परेशान है। समस्या को देखते हुए तेल के बढ़ते मूल्य को नियंत्रित किया जाए। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। धरने को पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, उग्रसेन सिंह, रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव, इंद्रासना त्रिपाठी पूर्व विधायक लालजी यादव व पूर्व विधायक विजय पासवान ने भी संबोधित किया। कमाल अहमद खान, वीरेंद्र तिवारी, अनूप यादव, सरफराज भ्रमर, विजय यादव, सोनू यादव, अजय यादव, हरीराम यादव, तेज सिंह, तौलेश्वर निषाद, इद्रीश पटवारी राइनी, चमन आरा राइनी, मणेंद्र मसाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed