फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sp pradesh adhyaksh takenmeeting

बदहाल है स्वास्थ्य सेवा, चहुंओर अराजकता : नरेश उत्तम

Sat, 18 Nov 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
sp pradesh adhyaksh takenmeeting
सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल। संवाद
फोटो-
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में हैं। तेजी से फैल रही डेंगू बीमारी से लोगों की हालत खराब है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेशों में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्हें यहां के लोगों की सुध लेने की फुर्सत नहीं है। ये बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में कहीं।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार में सारे नियम-कानून दरकिनार कर दिए गए हैं। अभी तक प्रत्येक वर्ष में 90 दिन तक सदन चलने की परंपरा रही, लेकिन इस सरकार में मनमानी तरीके से सदन संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में अराजकता चरम पर है। प्रतिदिन अपराध हो रहे हैं। सरकार साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों का पैसा डूब रहा है। बैंकों से गायब हो जा रहा है। महंगाई से लोग त्रस्त हैं। पहले 63 रुपये में पेट्रोल मिलता था। अब सौ रुपये पार है। वहीं, 2014 तक घरेलू गैस सिलिंडर 350 रुपये में मिलता था। अब 1100 रुपये से अधिक मूल्य हो गया है।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक माता प्रसाद पांडेय, सैय्यदा खातून, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व सांसद आलोक तिवारी, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, पूर्व विधायक विजय पासवान, इंद्रासना त्रिपाठी, उग्रसेन सिंह, मोनू दूबे, विभा शुक्ला, इद्रीश पटवारी, मुरली मिश्र, खुर्शीद अहमद खान, अनिरुद्ध यादव, कलाम सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed