फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP made 15 zonal in-charge supervisors

सपा ने बनाए 15 जोनल प्रभारी पर्यवेक्षक

Fri, 27 Aug 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
SP made 15 zonal in-charge supervisors
सपा ने बनाए 15 जोनल प्रभारी पर्यवेक्षक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस मौके पर 15 जोनल प्रभारी पर्यवेक्षक बनाए गए। उनकी निगरानी में सेक्टर प्रभारी तथा बूथ प्रभारी से मिलकर छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने के लिए फार्म नंबर छह भराने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया गया।
पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ और हर गांव पर पैनी नजर है। कार्यकर्ता अपने सेक्टर प्रभारी एवं बूथ प्रभारी के सहयोग से वंचित लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएंगे। मतदाता सूची से नाम कटवा कर उन्हें मतदान से वंचित करने का भाजपा के षड्यंत्र को सपाई सफल नहीं होने देंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर डोर टू डोर जाकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद अमून मेकरानी, चंद्रजीत यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, अयोध्या साहू, घनश्याम जायसवाल, मोहम्मद जावेद, शैलेंद्र शर्मा, कृष्ण नाथ यादव, रमजान अली, महेश चंद यादव, विजय यादव, नन्हे दुबे, सोनू यादव, अशोक कुमार पांडेय, कलाम खान, विद्यासागर साहनी, लाल खान, रोहित श्रीवास्तव, सोनू पासवान आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed