फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP gave financial assistance to the victim of brutality in ambulance

Siddharthnagar News: एंबुलेंस में दरिंदगी की पीड़िता को सपा ने दी आर्थिक मदद

Fri, 27 Sep 2024 04:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:43 PM IST
विज्ञापन
SP gave financial assistance to the victim of brutality in ambulance
- सपा मुखिया अखिलेश यादव की तरफ से पीड़िता को दिया गया एक लाख का चेक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को एंबुलेंस में दरिंदगी की पीड़िता को आर्थिक सहायता दी। 29 अगस्त को लखनऊ से बीमार पति को लेकर घर आ रही महिला के साथ एंबुलेंस में दरिंदगी हुई थी। उसके बाद वह बीमार व अभावग्रस्त है। विधायक सैय्यदा खातून ने पीड़िता से मुलाकात की और उन्हें सपा मुख्यालय की ओर से भेजा गया राहत का चेक दिया।
अमर उजाला ने संज्ञान में लेते हुए सात सितंबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद से पीड़िता के घर तमाम राजनीतिक दल के नेताओं का आवागमन शुरू हो गया था। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव के साथ विधायक सैय्यदा खातून ने पीड़िता को एक लाख रुपये का चेक आर्थिक मदद के रूप में प्रदान किया। जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि यह धनराशि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के तरफ से आर्थिक मदद के रूप में भेजी गई है। विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि सरकार की तरफ से अब तक पीड़िता को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। सरकार से मांग करती हूं कि पीड़िता को कम से कम 10 लख रुपये का आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन

साथ ही मासूम बच्चों के पालन पोषण की पूरी व्यवस्था सरकार की तरफ से की जाए। इस दौरान राम अनुज, राहुल आर्य, जवाहर यादव, विनोद यादव, राजेश पासवान, तिलक राम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed