{"_id":"68c8548b666de273b20e3565","slug":"soon-marriage-hall-and-shopping-complex-will-be-dedicated-to-the-public-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144701-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जल्द जनता को समर्पित होगा विवाह घर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जल्द जनता को समर्पित होगा विवाह घर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
Mon, 15 Sep 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ कस्बे में विवाह घर व शापिंग कॉंपलेक्स भवन। संवाद
शोहरतगढ़। स्थानीय नगर पंचायत में विवाह घर और शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। तीन माह बाद यहां मांगलिक कार्य के लिए लोग बुक कर सकेंगे। शॉपिंग कॉम्पलेक्स में भी दुकानें खुल जाएंगी। शोहरतगढ़ नगर पंचायत में 7.29 करोड़ की लागत से विवाह घर और शाॅपिंग कॉम्पलेक्स बन रहा है। इस प्रोजेक्ट को 2019 में स्वीकृति दी गई थी। 15 फरवरी 2020 को शिवम ट्रेडर्स के मालिक सूरज कुमार के नाम टेंडर पास हुआ था। सात मई 2020 को पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन बबिता कसौधन ने इसका शिलान्यास किया था।
ठेकेदार को इसे 2022 के अंदर पूरा करना था, लेकिन 2024 में भी कार्य पूरा नहीं होने पर वर्तमान चेयरमैन उमा अग्रवाल ने छह जुलाई 2024 में ठेकेदार को नोटिस देकर इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिया था। तीन सितंबर 2024 को विवाह घर और डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने विवाह घर व शाॅपिंग कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था।
डीएम ने कहा था कि समय कार्य पूरा नहीं हुआ तो 10 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। उसके बाद ठेकेदार ने बिल्डिंग में बिजली सप्लाई, लिफ्ट, सजावट, चतुर्थ फ्लोर का पूरा कार्य, फर्श, प्लास्टर सहित आदि कार्य को तेजी से कराने में जुट गया। विवाह घर व शापिंग कॉम्पलेक्स कार्य अंतिम चरण चल रहा है। जल्द इसे नगर पंचायत प्रशासन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
यहां शादी विवाह, सगाई और अन्य सामाजिक समारोहों का आयोजन होगा। लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। कम खर्च में बेहतर सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक ही जगह विभिन्न प्रकार के उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध होंगी।
थ