फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sonography is necessary during pregnancy

Siddharthnagar News: गर्भावस्था के दौरान सोनोग्राफी जरूरी

Thu, 24 Jul 2025 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sonography is necessary during pregnancy
भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित पीएसएमए के तहत शिविर में गर्भवती महिलाओं का जांच क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।
इसमें 221 गर्भवतियों को चिकित्सकीय इलाज व परामर्श दिया गया। इसमें से 25 गर्भवतियों में उच्च जोखिम के लक्षण पाए गए तथा छह महिलाओं में खून की कमी पाए जाने के कारण आयरन सुक्रोज की डोज दी गई।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, फीट्स का बेड़ा होना, गंभीर एनिमिया, प्लेसेंटा का विकृत व नीचे होने से गर्भवती महिलाओं में जान का खतरा बना रहता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान पीएमएसएमए में सोनोग्राफी तथा चिकित्सकीय परामर्श व इलाज बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में ही उच्च जोखिम वाले खतरे के लक्षण को चिह्नित करते हुए समय से चिकित्सकीय प्रबंधन से जच्चा-बच्चा को सुरक्षित किया जा सकता है।
इस दौरान डॉ. एलबी यादव, डॉ. अनवरुद्दीन, डॉ. श्रेया चौधरी, विनय कुमार भारती, अजय पांडेय, ज्योति, प्रेम कुमार त्रिपाठी, रुपम पाठक, सविता मौर्या आदि शामिल रहे।
उदासीन परिवारों का हुआ टीकाकरण: भारतभारी। सरकार की तरफ से चलाए जा रहे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिसमें आशा, आंगनबाड़ी के सहयोग से एएनएम की ओर से 12 जानलेवा बीमारियों के बचाओ के टीके प्रत्येक क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं।
डुमरियागंज क्षेत्र में 728 परिवारों ड्यू के अनुसार कवर करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को बेवां सीएचसी के ग्राम तिलगाड़िया के जन आरोग्य मंदिर पर 21 परिवारों को टीकाकरण का महत्व बताते हुए सात परिवारों को टीके लगाए गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी द्वारा टीम गठित कर प्रत्येक दिन फील्ड में भेजने का निर्णय लिया गया। टीकाकरण टीम में डॉ. तेजकवर, बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर, एएनएम अनीता, एआरओ मो. साकिब, सीएचओ स्वेता, आशा गायत्री, रीता, आंगनबाड़ी कमलावती मुख्य रूप से शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed